छलकता हमारे जवानियां ए राजा ने बनाया रिकॉर्ड Pawan Singh का गाना पहुंचा पांच सौ मिलियन

Sameer SR
2 Min Read

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह समय-समय पर नए-नए रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते रहते हैं। यूट्यूब पर उनके बहुत सारे गाने 100 मिलियन पर कर चुके हैं। और उनके ऐसे गानों की संख्या काफी है।

यूट्यूब पर पांच सौ मिलियन पार

हाल ही में उनके एक और नए गाने ने इतिहास रच दिया है। इस बार का आंकड़ा 100 मिलियन नहीं बल्कि 500 मिलियन है। दरअसल पवन सिंह का एक गाना छलकता हमरो जवानियां ए राजा जो की रिलीज के समय बहुत ही ज्यादा फेमस हुआ था। आज एक बार फिर से बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है।

Chhalakata Hamro Jawaniya

यह गाना धीरे-धीरे इतना ज्यादा मशहूर हो गया कि यूट्यूब पर इसे 500 मिलियन व्यू मिल गए। 500 मिलियन किसी भोजपुरी गाने के लिए बहुत ही बड़ा नंबर है। जब से लोगों को इस बारे में जानकारी मिली है तब से वह फिर से आकर इस गाने को सुनने लगे हैं।

छलकता हमरो जवानियां ए राजा पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म भोजपुरिया राजा से लिया गया है। यह फिल्म बहुत ही ज्यादा सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी थी। लगभग 7 साल पहले पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यह गाना आपको वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर मिलेगा।

अभी तक इस गाने को 1.4 मिलियन लोगों द्वारा लाइक किया गया है। इस गाने के लिरिक्स को आजाद सिंह ने लिखा हुआ है। छलकता हमरो जवानियां ए राजा गाने के म्यूजिक को मधुकर आनंद के द्वारा दिया गया है।