Chandrayan 3: पूरी भारतीय क्रिकेट टीम ने मनाया चंद्रयान 3 की लैंडिंग का जश्न, देखिये वीडियो

Mahir SR
3 Min Read

23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर पहुंच चुका है। 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 ने धरती का साथ छोड़ा था। और आज पूरे 40 दिनों बाद यह चांद पर पहुंच चुका है। आज भारत का हर नागरिक इसी पर निगाहें टिका कर बैठा हुआ था। भारत के सभी देशवासियों ने चंद्रयान-3 की सफलता पर बहुत जश्न मनाया। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी। नीचे की दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने चंद्रयान-3 का जश्न मनाया।

भारतीय टीम ने मनाया चंद्रयान 3 का जश्न

ऊपर दिए गये वीडियो में आपने देखा की किस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया। इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आयरलैंड में है। और सभी खिलाड़ियों ने आयरलैंड से ही चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखी है। टीम मैनेजमेंट और टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे हैं। और चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर पहुंच जाने के बाद सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाई। और सभी खिलाड़ी भारत और इसरो की इस उपलब्धि पर बहुत खुश नजर आ रहे थे।

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन

इस वक्त भारत की क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है। आयरलैंड के इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन T20 मैच खेलने हैं। और आज इस श्रृंखला का आखिरी T20 मैच है। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले दो T20 मैच जीत कर इस श्रृंखला को जीत लिया है। और आज भारतीय टीम इस श्रृंखला का तीसरा T20 मैच खेलेगी। इस दौरे पर काफी सारे नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है। ऐसे में इस बार के आईपीएल के सुपरस्टार रिंकू सिंह को भी आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारत के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला। और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर की पहले इनिंग में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीत लिया।