Bollywood: भारत में फिर काम करते हुए नजर आएंगे पाकिस्तानी कलाकार

Mahir SR
3 Min Read

बॉलीवुड पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मूवी प्रोड्यूस करता है। बॉलीवुड की मूवी पूरे दुनिया भर में पसंद की जाती है। भारत के कुछ सुपरस्टार जैसे शाहरुख खान और सलमान खान अपनी मूवीस की वजह से दुनिया भर में फेमस है। भारतीय सिनेमा में केवल भारत के कलाकार ही नहीं बल्कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के कलाकार भी काम कर चुके हैं। लेकिन कुछ वजहों की वजह से अब पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम नहीं करते हैं।

भारत में पाकिस्तानी कलाकार

पाकिस्तानी कलाकारों में सबसे प्रसिद्ध आतिफ असलम जो की एक बहुत शानदार गायक है। उन्होंने बॉलीवुड की बहुत सारी मूवीस में गाना गया हुआ है। इनके अलावा शाहरुख खान के साथ मूवी कर चुकी पाकिस्तान की अदाकारा माहिरा खान भी है। इन बड़े पाकिस्तानी कलाकारों के अलावा बहुत सारे अन्य छोटे पाकिस्तानी कलाकार भी है। जो कि भारतीय मूवीस में काम कर चुके हैं। भारत के लोगों को भी पाकिस्तान के कलाकारों का काम बहुत अच्छा लगता था।

भारत में क्यों बैन है पाकिस्तानी कलाकार

भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश है और पिछले कुछ समय से इन दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में भारत के 40 आर्मी जवानों को मार दिया गया था। इसी वजह से पाकिस्तान की दुनिया भर में बहुत बुराई हुई। इसी के चलते भारतीय सरकार में पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

भारत में फिर काम करेंगे पाकिस्तानी कलाकार

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगे हुए 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन अब उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करते हुए देखना चाहते हैं। मुंबई हाई कोर्ट ने इस बात की इजाजत दे दी है कि अब पाकिस्तानी कलाकार भारत में आकर काम कर सकते है। मुंबई हाई कोर्ट यह कहा कि किसी भी कलाकार की कला राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहनी चाहिए। अब पाकिस्तानी कलाकार भारत में एक बार फिर से काम करते हुए नजर आ सकते हैं।