Bol Bam Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का बोल बम गाना जोड़ी बना दी मजनू लैला के

Sameer SR
2 Min Read

सावन खत्म होने वाला है और भोजपुरी कलाकारों के कुछ आखरी सावन गाने रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का एक और गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम जोड़ी बना दी मजनू लैला के है। इस गाने को 21 अगस्त 2023 के दिन Saregama hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया।

Jodi Bana Di Majnu Laila Ke

इस गाने में दो प्रेमी प्रेमिका को दिखाया गया है जो भोले बाबा से अपने प्यार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव प्रेमी का रोल करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेमिका का किरदार निशा पांडे कर रही हैं। दोनो ही भोले बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन दोनो की जोड़ी बनी रहे। इस गाने में खेसारी लाल गाते हैं कि हमारी जोड़ी ऐसी बना दीजिए जैसे मजनू लैला की जोड़ी है।

Bhojpuri Bol Bam Song

जोड़ी बना दी मजनू लैला गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया हुआ है। वीडियो में आपको खेसारी लाल यादव के साथ निशा पांडे नजर आएंगी। इस गाने के राइटर भागीरथ पाठक हैं। जोड़ी बना दी मजनू लैला गाने के कोरियोग्राफर असलम खान हैं। गाने के धुन को आर्य शर्मा द्वारा दिया गया है। नयन मौर्य इस गाने के डायरेक्टर है।

जोड़ी बना दी मजनू लैला के गाना आपको Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल जाएगा। 1 घंटे में इस गाने पर लगभग अस्सी हजार व्यू आए हैं और इस गाने पर लगभग साडे चार हजार कमेंट है। कितने ही समय में तेईस हजार लोगों द्वारा इस गाने को लाइक किया गया है।