Bigg Boss 17: फुकरा इंसान ने UK07 Rider को लेकर कही ये बात और सिखाया खेलने का तरीका

Sameer SR
2 Min Read

जो भी बिग बॉस का फैन होगा और बिग बॉस की खबरे से अवगत होगा उन्हें अनुराग डोभाल के बारे में जरूर जानकारी होगी। जब अनुराग डोभाल शुरू शुरू में बिग बॉस में आए थे तो लगा कि यही विनर होंगे। लेकिन समय के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अनुराग डोभाल का मजाक बनाए जाने लगा। और यह एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ।

इसी बीच बिग बॉस ओट में फाइनल में पहुंचने वाले फुकरा इंसान ने यूके 07 यानी की अनुराग डोभाल के ऊपर कुछ बातें कहीं। फुकरा इंसान जिनका नाम अभिषेक महान है, ने अनुराग डोभाल के बारे में कहा कि अनुराग को अपना खेल बदलना पड़ेगा। फुकरा इंसान ने बताया कि जिस तरह से अनुराग खेल रहे हैं ऐसे में अगर वह जीत भी जाते हैं तो इस बात का कोई मतलब नहीं बनेगा।

इसके बाद भी उन्होंने यह कहा कि अनुराग को अपना मजाक बनाने वालों के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। उनके हिसाब से अनुराग को अपनी इमेज ऐसी बनानी चाहिए जिससे कि लोग उनका मजाक उड़ाने से पहले सोचें। इसी तरह की काफी सारी बातों को फुकरा इंसान ने अपने शुक्र इंसान लाइव चैनल पर शेयर किया।

हालांकि उनकी बातों का अनुराग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि बिग बॉस के घर में बाहर की दुनिया से कोई कनेक्शन नहीं रखा जाता है। इस समय तो अनुराग को इस बात का भी पता नहीं होगा की सोशल मीडिया पर उनके नाम के इतने सारे मीम बना रहे हैं। वैसे तो लगभग हर कोई अनुराग डोभाल का मजाक बनाता ही रहता है। ऐसे में समय रहते ही अनुराग को अपनी इमेज को बदलना जरूरी है।