Big Boss OTT: मनीषा रानी ने दिया महेश भट्ट के बारे में एक और बड़ा बयान, देखिये वीडियो में उन्होंने क्या कहा

Mahir SR
3 Min Read

बिग बॉस समाप्त हुए थोड़े दिन हो चुके हैं। लेकिन आए दोनों बिग बॉस को लेकर कोई ना कोई खबर हमारे बीच आती रहती है। ऐसे में इस बार की बिग बॉस के कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट पर अपना एक बयान दिया है। बिग बॉस के एक एपिसोड में महेश भट्ट आए थे। और वह बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट से एक-एक करके मिल रहे थे। ऐसे में वह बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट को गले लगा रहे थे। और उनका हाथ पकड़ कर बातें कर रहे थे। लोगों ने महेश भट्ट के इस हरकत की बहुत आलोचना की। महेश भट्ट की इस हरकत पर मनीषा रानी ने क्या कहा आप नीचे वीडियो में सुन सकते हैं।

मनीषा रानी ने महेश भट्ट के बारे में क्या बोला

मनीषा रानी से एक इंटरव्यू के दौरान जब यह पूछा गया कि महेश भट्ट का आपको गले लगाना कैसा लगा? इस पर मनीषा रानी ने बहुत ही समझदारी भरा उत्तर दिया। मनीषा रानी ने कहा कि उनको बुरा नहीं लगा है। क्योंकि मैंने भी उनको गले लगाया था। इस इंटरव्यू से पहले भी मनीषा रानी से महेश भट्ट के बारे में यही प्रश्न पूछा जा चुका है। उसे पर भी मनीषा रानी ने इसी प्रकार का उत्तर दिया था। मनीषा रानी ने कहा था महेश भट्ट उनके पिता के समान है। और उनके गले लगाना कोई गलत काम नहीं था।

महेश भट्ट विवादों के घेरे में क्यो रहते हैं?

महेश भट्ट की सबको छूने की हरकत की वजह से वह सोशल मीडिया पर आलोचनाओं से घिरे रहते हैं। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के कुछ ऐसे वीडियो वायरल है जिनकी वजह से लोग उनकी आलोचना करते हैं। एक बार महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के बारे में एक बहुत गंदी बात बोल दी थी। महेश भट्ट ने कहा था अगर पूजा भट्ट मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता। महेश भट्ट के इस बयान की लोगों ने बहुत आलोचना की। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बीच भी महेश भट्ट का नाम आया था। इन्हीं सब कारण की वजह से लोग महेश भट्ट को पसंद नहीं करते हैं।