भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव की कुछ सालों पहले फिल्म आई थी जिसका नाम था लल्लू की लैला। लल्लू की लैला भोजपुरी फिल्म में एक बार फिर से निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नजर आई थी। परंतु इस बार आम्रपाली दुबे के साथ एक और हीरोइन को इस फिल्म में लिया गया था।
वह हीरोइन कोई और नहीं भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह है। लल्लू की लैला फिल्म का ट्रेलर लगभग 4 साल पहले वर्ल्ड वाइड म्यूजिक रिकॉर्ड भोजपुरी के चैनल पर आया था। निरहुआ किया फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरी हुई थी।
आज हम इस फिल्म के भोजपुरी गाने की बात करेंगे जिस गाने में निरहुआ के साथ यामिनी सिंह नजर आई हैं। इस भोजपुरी गाने का नाम एक बार ए राजा है। एक बार ए राजा गाने में यामिनी सिंह काफी दुखी रहती हैं।
दरअसल यामिनी सिंह निरहुआ यानी कि लल्लू को याद कर के दुखी हो रही होती हैं। वे बार बार निरहुआ को याद करती हैं और साथ बिताए हुए पलों को स्मरण करती हैं। उनकी यादों में निरहुआ बार बार आते रहते हैं और यामिनी को लगता है कि लल्लू सच में उनके साथ हैं।
एक बार ए राजा एक रोमांटिक और सैड भोजपुरी गाना है। हर प्रेमी प्रेमिका को निरहुआ और यामिनी सिंह का ये गाना पसंद आएगा। इस गाने में यामिनी सिंह की खूबसूरती उनके लाल ड्रेस से और बढ़ती दिखाई देती है।
लल्लू की लैला फिल्म का यह गाना वर्ल्ड वाइड म्यूजिक रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। अब से लगभग 4 साल पहले ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। अभी तक निरहुआ के इस गाने को 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। वही पचासी हजार लोगों ने लल्लू की लैला फिल्म के इस गाने को लाइक किया हुआ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार ए राजा गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के धुन को मधुकर आनंद ने दिया हुआ है और गाने के लिरिक्स को आजाद सिंह, संतोष पुरी और संदीप सजन ने लिखा हुआ है।