भोजपुरी इंडस्ट्री में आज खेसारी लाल एक बड़ा नाम बन चुके हैं। आज के समय में बच्चा-बच्चा खेसारी लाल यादव का नाम जानता है और उनके गानों का फैन है। खेसारी लाल को भोजपुरी इंडस्ट्री में आए हुए काफी साल हो चुके हैं।
खेसारी और अक्षरा बन चुके हैं बड़े नाम
वहीं दूसरी तरफ अक्षरा सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भी भोजपुरी के लिए काफी सारी फिल्में बनाई है। अक्षरा सिंह भोजपुरी के बड़े कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी हैं।
Khesari Lal Yadav Dard Tani Jani
कुल मिलाकर बात यह है कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह आज के समय में भोजपुरी में एक बड़ा नाम है। आज हम इन दोनों की एक बहुत ही पुराने गाने की बात करने वाले हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम दर्द तनी जानी है।
दर्द तनी जानी गाने को खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म ए बलमा बिहार वाला से लिया गया है। यूट्यूब पर इस गाने को लगभग 9 साल पहले वेव म्यूजिक के चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में आप देख सकते हैं कि जब खेसारी लाल इंडस्ट्री में नए-नए थे तो वह किस तरह की एक्टिंग करते थे।
बिलकुल नए दिख रहे हैं दोनो कलाकार
आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव बिल्कुल ही नए कलाकार की तरह हैं लेकिन वह डांस बहुत ही अच्छी तरह से करते हैं। दूसरी तरफ अक्षरा सिंह भी अपनी एक्टिंग में पीछे नहीं है। दोनों ही कलाकार उसे समय नए थे लेकिन दोनों ने ही बहुत ही अच्छा काम किया है।
दर्द तनी जानी गाने को आप वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। 9 सालों में इस गाने को आठ मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं। अभी तक कुल मिलाकर लगभग 30000 लोगों ने गाने को लाइक किया है। दर्द तनी जानी गाने के धुन को छोटे बाबा ने दिया है।