अगर आप भोजपुरी इंडस्ट्री के फैन है और भोजपुरी न्यूज़ से अवगत रहते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होगी यह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का झगड़ा खत्म हो चुका है। जैसा कि आप सभी जानते होंगे लखनऊ में हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में इन दोनों का झगड़ा खत्म हुआ था। जैसे ही इन दोनों का झगड़ा खत्म हुआ दर्शकों की डिमांड बढ़ गई।
अब भोजपुरिया दर्शक चाहते हैं कि जल्द से जल्द पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की एक बेहतरीन सी मूवी बनाई जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था प्रतिज्ञा टू। प्रतिज्ञा टू एक बहुत ही जबरदस्त फिल्म थी और सिनेमाघरों पर इसने धमाका मचा दिया था।
प्रतिज्ञा 2 पहली और आखिरी मूवी थी जिसमें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव साथ में थे। उसके कुछ समय बाद उन दोनों का झगड़ा हो गया और फिर भी साथ फिल्में बनाना बंद कर दिए। फिर उसके बाद उन दोनों का साथ में काम करना बहुत ही मुश्किल हो गया।
जब से फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की दोस्ती हुई है तब से इस बात की चर्चा हो रही है इन दोनों की फिल्म आनी चाहिए। यदि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ पिक्चर बनाते हैं तो यह फिल्म बहुत ही सुपर हिट होने वाली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों का झगड़ा काफी दिनों तक चला था। मामला यहां तक पहुंच गया था कि अगर किसी शो में पवन सिंह पहुंच जाते तो वहां पर खेसारी लाल यादव नहीं जाते और यदि कहीं खेसारी लाल यादव पहुंच जाते हैं तो वहां पवन सिंह नहीं जाते। लेकिन हाल ही में लखनऊ में हुआ फिल्म फेयर अवार्ड शो में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक साथ देखे गए थे। वहां पर भोजपुरी के मशहूर कलाकार रवि किशन की वजह से फिर से उन दोनों की दोस्ती हो गई थी।