आज के समय में भोजपुरी में बहुत सारी फिल्में गाने और एल्बम बनते रहते हैं। लेकिन क्या वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री साउथ और बॉलीवुड की तरह आगे नहीं जा पाई है। इसी बात का जवाब पवन सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में दिया। भोजपुरी इंडस्ट्री के पीछे रहने पर पवन सिंह ने अपनी राय दी।
अभी हाल ही के एक इंटरव्यू में पवन सिंह से पूछा गया कि आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री पीछे क्यों है। इस पर पवन सिंह ने जो जवाब दिया वह सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
पवन सिंह ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में लोग आपस में ही लड़ते झगड़ते रहते हैं। उनके मुताबिक जब तक वे आपस में लड़ते रहेंगे तब तक भोजपुरी उतना आगे नहीं बढ़ पाएगी । यदि भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ना है तो लोगों को आपसी झगड़ा बंद करना पड़ेगा।
अपने इसने इंटरव्यू में पवन सिंह ने बहुत ही समझदारी के साथ बातें की। अपने इंटरव्यू में उन्होंने यह जगह भी किसी को कुछ भी बुरा बुरा नहीं कहा। पूरे इंटरव्यू में उन्होंने काफी समझदारी के साथ अपनी बातें रखी।
अगर आजकल की बात करें तो भोजपुरी में इस समय केवल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच नहीं बनती है। खेसारी लाल यादव भी बीच-बीच में पवन के ऊपर कोई न कोई कटाक्ष छोड़ते रहते हैं। लेकिन इधर देखा गया है कि पवन सिंह काफी दिनों से शांत बैठे हैं और वह खेसारी लाल यादव को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
जो भी हो पवन सिंह के इंटरव्यू से यही लगा कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री में झगड़े को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि इस इंटरव्यू में उन्होंने खेसारी लाल यादव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव के छोटे भाई जैसे हैं और वे चाहते हैं कि खेसारी लाल यादव आगे भी खूब तरक्की करें और वे चारों तरफ छाए रहे हैं।