Bhojpuri: नीलकमल सिंह का ऐसा भोजपुरी गाना जिसे यूपी बिहार के बाहर वाले भी सुनते हैं

Sameer SR
2 Min Read

भोजपुरी गाने अक्सर यूपी और बिहार तक ही सीमित रह जाते हैं। जब भी कोई भोजपुरी गाना रिलीज किया जाता है तो उस गाने के दर्शक केवल यूपी और बिहार से ही आते हैं। ऐसा बहुत ही कम गाना होता है जिसे यूपी और बिहार के बाहर भी सुना जाए।

Bhojpuri Viral Song

भोजपुरी के गायक नीलकमल सिंह का एक गाना आजकल इंटरनेट पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल इस गाने का इंस्टाग्राम पर बहुत इस्तेमाल होता है और इससे बहुत सारी रील बनाई जाती हैं। इसी कारण नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना पूरे देश भर में मशहूर हो चुका है।

Bhojpuri Song Heroine Ho Heroine

नीलकमल सिंह के इस गाने का नाम हीरोइन है। वैसे तो इस गाने को रिलीज हुए 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन इधर पिछले एक-दो महीने से यह गाना बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इधर कुछ समय से इंस्टाग्राम पर इस गाने के ऑडियो का इस्तेमाल करके बहुत सारी रील बनाई गई। जिसके कारण यह गाना रिलीज होने के इतने दिन बाद फिर से वायरल हो गया।

गाने में कोई अश्लीलता नहीं

नीलकमल सिंह के इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इस गाने में अश्लीलता को नहीं दिखाया गया है। जो लोग यूपी बिहार के बाहर वाले हैं उनके लिए भोजपुरी की इमेज कुछ इस तरह बन गई है कि भोजपुरी में केवल अश्लील गाने ही बनाए जाते हैं।

हीरोइन गाना भोजपुरी के मशहूर चैनल सारेगामा हम यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया हुआ है। इस गाने में संजना सिंह नाम की एक्ट्रेस ने परफॉर्म किया है। अरुण बिहारी द्वारा इस भोजपुरी गाने को लिखा गया है। आर जय कांग ने इस गाने को म्यूजिक देने का काम किया है।