भोजपुरी के दबंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं। सितंबर का महीना उनके लिए काफी बुरा जा रहा है। हर बार जब सावन खत्म होता था तो खेसारी लाल यादव के एल्बम गाने बहुत ही तेजी के साथ रिलीज होते थे। लेकिन इस बार सावन खत्म होने के बाद भी उनके एल्बम गाने रिलीज नहीं हुए।
तीन हफ्तों से नहीं आ रहा खेसारी लाल का एल्बम गाना
लगभग तीन हफ्तों पहले खेसारी लाल यादव का एक गाना रिलीज हुआ जिसका नाम था माल के मोबाइल। इस गाने के रिलीज होने के बाद खेसारी लाल यादव के एल्बम गाने आने बंद हो गए। माल के मोबाइल गाने के बाद अभी तक खेसारी लाल यादव का एक भी एल्बम गाना यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया और ना ही किसी नए गाने का पोस्टर आया है।
हाई कोर्ट के फैसले के बाद गाने आना बंद
दरअसल जैसे ही खेसारी लाल यादव का माल के मोबाइल गाना रिलीज हुआ उसके कुछ ही दिनों बाद हाई कोर्ट का फैसला आ गया। हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार सितंबर 2025 तक खेसारी लाल यादव केवल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी को ही गाना दे सकते हैं। उसके अलावा किसी भी दूसरी कंपनी के लिए खेसारी लाल यादव गाना नहीं गए पाएंगे।
इसी कारण खेसारी लाल यादव माल के मोबाइल गाने के बाद कोई भी गाने रिलीज नहीं कर पा रहे हैं। अगर हाई कोर्ट का फैसला खेसारी लाल यादव के पक्ष में आता तो अब तक खेसारी लाल यादव की कम से कम तीन से चार एल्बम गाने रिलीज हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक एल्बम गाने का खेसारी लाल 6 से 8 लाख लेते हैं। ऐसे में अगर हिसाब लगाया जाए तो खेसारी लाल यादव को 30 से 40 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
खेसारी लाल कर सकते हैं समझौता
खबर आ रही है कि आने वाले कुछ समय में खेसारी लाल यादव की मीटिंग ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के साथ होगी। हो सकता है कि उसे मीटिंग में खेसारी लाल यादव कोई बीच का हल निकाल लें। अगर ऐसा होता है तो खेसारी लाल यादव के लिए बहुत ही अच्छी बात होगी और भोजपुरी जनता को भी खेसारी लाल यादव के नए एल्बम सुनने को मिल जाएंगे।