Bhojpuri: खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह लौटे फुल नाइट करा गाने को लेकर

Sameer SR
2 Min Read

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे आज से लगभग दो हफ्ते पहले खेसारी लाल यादव की एक फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। खेसारी लाल यादव की आने वाली इस फिल्म का नाम प्रेम की पुजारन है। प्रेम की पुजारन फिल्म में आप खेसारी लाल यादव को हीरो के रूप में और यामिनी सिंह को मुख्य हीरोइन के रूप में देखेंगे।

Prem Ki Pujaran New Song

अभी हाल ही में प्रेम की पुजारन फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम फुल नाइट करा है। आप इस गाने को कैप्टन वॉच हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। इस गाने को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला और साठ हजार लोगों द्वारा इस गाने को लाइक किया गया।

Khesari Lal Yadav Full Night Kara

फुल नाइट करा गाने को खेसारी लाल यादव के साथ नेहा राज ने गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने खेसारी लाल के इस गाने को अपना म्यूजिक दिया है। इस गाने के बल को शुभदायल सोहर द्वारा दिया गया है। फुल नाइट करा भोजपुरी गाने में आप खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह को देख सकते हैं।

Khesari Lal Yadav Yamini Singh

अगर आप लोग भोजपुरी की खबरों से अवगत रहते हैं तो आपको इस बात की जानकारी अवश्य होगी कि कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के बीच कुछ खटपट हो गई थी। दरअसल यह मामला भोजपुरी आईफा अवार्ड के समय शुरू हुआ था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उसे अवॉर्ड शो में खेसारी लाल की एंट्री यामिनी सिंह के साथ होने वाली थी। लेकिन मौके पर खेसारी लाल यादव की एंट्री काजल राघवानी के साथ कर दी गई जिससे यामिनी सिंह काफी नाराज हो गई थी।