Bhojpuri: काफी इंतजार के बाद आया खेसारी लाल का एल्बम गाना आते ही मचाया धमाल

Sameer SR
3 Min Read

भोजपुरी के दबंग स्टार खेसारी लाल यादव का काफी इंतजार के बाद एक एल्बम गाना रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल का गाना कुछ ऐसा था कि यह गाना इंटरनेट पर आते ही धमाल मचाना शुरू कर चुका है। मात्र 1 घंटे के भीतर इस गाने पर सत्तर हजार के करीब लाइक आ चुके थे।

Bihar Me Hoi Bhojpuri Song

खेसारी लाल के इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज के द्वारा गाया गया है। इस गाने का नाम बिहार में होई है। बिहार में होई गाना बहुत ही सुपरहिट होने वाला है और लोग इस बार-बार सुनेंगे। इस गाने को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि एक बार सुनने के बाद इसे दोबारा सुनने का भी मन करता है।

Khesari Lal Yadav Shweta Mahara Song

बिहार में होई भोजपुरी गाने में आपको यादव के साथ श्वेता मेरा देखने को मिल जाएगी। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव कहते हैं कब तुम पीले रंग की साड़ी पहनोगी। ऐसा लगेगा जैसे खड़ी में केवाड़ी है। मरद कहां पे सोएगा। इस पर श्वेता मेहरा कहती हैं बियाह बिहार में ही होगा।

Khesari Lal Yadav Shilpi Raj Song

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का यह सुपरहिट गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल भी ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन से जुड़ा हुआ है जिसका कॉन्ट्रैक्ट खेसारी लाल यादव के साथ हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सितंबर 2025 तक खेसारी लाल यादव केवल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन और उससे जुड़ी कंपनियों को ही गाना दे सकते हैं।

यूट्यूब के डाटा के अनुसार बिहार में होई गाने को 1 घंटे में लगभग सत्तर हजार लाइक मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ यूट्यूब पर गाने की व्यू अभी अपडेट नहीं हुई है। 1 घंटे के बाद इस गाने पर व्यू सड़सठ हजार के आसपास दिखाई दे रही है। बिहार में होई गाने को अखिलेश कश्यप और दीपक मतलबी ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक को गोलू गुलजार ने दिया है।