भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह बहुत ही बड़े नाम है। शुरू शुरू में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक दूसरे के बहुत ही अच्छे दोस्त थे। लेकिन एक समय ऐसा भी आ गया जब इन दोनों का विवाद हो गया और उसके बाद इनका विवाद काफी समय तक चला।
Pawan Singh Khesari Lal Yadav Song
लेकिन क्या आप जानते हैं की पवन सिंह का एक ऐसा भोजपुरी गाना है जिस पर खेसारी लाल यादव ने अभिनय किया। यह एक बहुत ही ज्यादा दुर्लभ गाना है और ऐसा गाना आपको ढूंढने से भी जल्दी नहीं मिलेगा। इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह की आवाज है और खेसारी लाल की एक्टिंग है।
Pawan Singh Khesari Lal Yadav Together
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने का नाम जबसे नैना लडल है। जब से नैना लडल गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म नागिन से लिया गया है। वैसे तो यह बात हजम नहीं होती की खेसारी लाल यादव के लिए पवन सिंह गाना गाएंगे। लेकिन नागिन मूवी में एक ऐसा गाना आपको मिल जाएगा।
Jab Se Naina Ladal Song
जब से नैना लड़ल गाना को सुनने के लिए आप यूट्यूब पर Wave Music – Filmy Gaane चैनल पर जा सकते हैं जहां पर आपको यह बेहतरीन गाना सुनने और देखने को मिल जाएगा। 2 सालों में इस गाने को 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख डाला और साथ ही तीस हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया हुआ है।
नागिन फिल्म का यह गाना भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह द्वारा गया गया है और वीडियो में खेसारी लाल यादव इस गाने पर अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी गाने के बोल को प्यारे लाल यादव ने दिया हुआ है। जब से नैना लडल गाने के म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रजनीश हैं।