Bhojpuri: इस सप्ताह पवन सिंह हुए खेसारी लाल यादव से पीछे जानिए क्या है कारण

Sameer SR
3 Min Read

आखिर ऐसा क्या हो गया जिसके कारण भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इस बार खेसारी लाल यादव से पीछे हो गए। जैसा कि आप सबको पता होगा हर हफ्ते युटुब एक लिस्ट जारी करता है जिसमें आपको पिछले हफ्ते के गानों और कलाकारों की जानकारी देता है। इस बार की लिस्ट में पवन सिंह खेसारी लाल यादव से ज्यादा ही पीछे हो गए हैं।

यहां पर पवन सिंह हुए खेसारी से पीछे

दरअसल यूट्यूब की इस लिस्ट के हिसाब से भारत के कलाकारों में खेसारी लाल छठे स्थान पर हैं वहीं पवन सिंह खिसककर नवे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है क्योंकि अधिकतर लिस्ट में पवन सिंह ही सबसे ऊपर रहते हैं। आईए जानते हैं की क्या कारण है कि पवन सिंह खेसारी लाल यादव से पीछे छूट गए।

आखिर क्यों पवन सिंह हुए पीछे

जैसा कि आप जानते होंगे की सावन का महीना खत्म हुए काफी समय हो चुका है। जब तक सावन का महीना चला था तब तक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव केवल बोल बम गाने ही रिलीज किए थे। लेकिन जब सावन का महीना खत्म हुआ तो उसके बाद जनता को इन दोनों के एल्बम गानों का इंतजार शुरू हो गया।

एक तरफ जहां खेसारी लाल यादव ने सावन के बाद एक के बाद एक दो गाने रिलीज किया और दोनों ही गाने यूट्यूब पर काफी ज्यादा चल गए। एक गाने का नाम है डबल खिड़की और दूसरे गाने का नाम है माल के मोबाइल। खेसारी लाल के डबल खिड़की गाने को 10 मिलियन से ज्यादा और माल के मोबाइल गाने को 6 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं।

जनता को है पवन सिंह के एल्बम गानों का इंतजार

वहीं दूसरी तरफ अगर पवन सिंह की बात करें तो सावन खत्म होने के बाद पवन सिंह का एक भी गाना यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया। इस कारण से पवन सिंह खेसारी लाल यादव से पीछे रह गए। वैसे तो भोजपुरी जनता को पवन सिंह के नए एल्बम गाने का इंतजार है। देखना यह है कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह कब अपना धमाल मचाते हैं।