Bhojpuri: हिंदुस्तान में छठ पूजा चल रही है और भारत के लोग काफी धूमधाम से इसे मना रहे हैं। और वैसे भी आपको इस बात की जानकारी जरूर होगी की छत के मौके को भोजपुरी कलाकार भी नहीं छोड़ते। हर छोटे बड़े कलाकार छठ के अवसर पर कोई ना कोई छठ गाना जरूर रिलीज करते हैं।
अब हम भोजपुरी के दो बड़े कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बारे में बात कर लेते हैं। दोनों ही कलाकार छठ के मौके पर अपने-अपने गाने लेकर आते हैं। और इस बार भी वे पीछे नहीं रहे।
इस बार सन 2023 में पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों ने ही छत के अवसर पर अपने तीन-तीन गाने रिलीज कर डालें। इन्हीं गानों के हिसाब से हम बताएंगे कि किस कलाकार ने किसे हराया।
पवन सिंह के तीनों गानों में सबसे मशहूर गाना पियरी पहिर ला है। इस गाने को 6 दिनों में लगभग 8 मिलियन लोगों के द्वारा देखा गया है। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल का 2023 में सबसे मशहूर छठ गाना चला गंगा किनारे टाइटल से यूट्यूब पर आया था। खेसारी लाल यादव के गाने को 8 दिन में लगभग साढ़े सात मिलियन व्यू मिले हैं।
व्यू के हिसाब से पवन सिंह खेसारी लाल यादव से थोड़ा सा आगे नजर आते हैं। वहीं अगर वीडियो पर लाइक की बात करें तो पवन सिंह के गाने को 6 मिलियन व्यू पर दो लाख अड़तीस हजार लाइक आए हैं। वहीं खेसारी लाल के साढ़े सात मिलियन व्यू पर दो लाख नब्बे हजार के आस पास लाइक मिले हैं।
वीडियो पर लाइक के हिसाब से खेसारी लाल यादव का गाना पवन सिंह से काफी आगे है। अब वही अगर चैनल की बात करें तो खेसारी लाल यादव का गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल से रिलीज हुआ है जो की एक बड़ा चैनल है। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का गाना मां अम्मा फिल्म भक्ति से आया है जो की अभी थोड़ा नया चैनल है। कुल मिलाकर अगर बात करें तो दोनों का मामला लगभग बराबर ही है।