जो लोग भोजपुरी के गाने नहीं सुनते उन्हें अक्सर यही लगता है कि भोजपुरी में केवल डिस्को और नाच गाने वाले गाने ही बनाए जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। भोजपुरी में कभी-कभी बहुत ही ज्यादा इमोशनल गाने भी बनाए जाते हैं। अगर आप भोजपुरी के दर्शक हैं तो आपको यह गाना एक बार जरूर सुनना चाहिए।
प्रेमी और प्रेमिका की है इमोशनल कहानी
भोजपुरी का यह गाना इतना इमोशनल है कि इसे सुनने के बाद हर प्रेमी रो पड़ेगा। इस गाने का नाम दहेजवा में देई देबौ करेजवा है। दरअसल इस गाने को प्रेमी प्रेमिका के उपर बनाया गया है। जैसा कि आप सब जानते होंगे छोटे गांव में ज्यादातर प्रेम कहानी सफल नहीं हो पाती है। खासकर यूपी और बिहार के गांव में जब भी कोई प्रेमी जोड़ा विवाह करना चाहता है तो लोग ऐसा होने नही देते।
Bhojpuri Emotional Song
इस गाने को ऐसे ही प्रेमी जोड़ों के लिए बनाया गया है। इस गाने में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से यह बताती है कि उसका विवाह होने वाला है। अब वह दुवरिया छोड़कर ससुराल चली जाएगी। इस पर प्रेमी कहता है कि एक काम करना, मेरा दिल दहेज में साथ ले जाना।
Dahejwa Me Deyi Debau Karejwa
दहेजवा में देई देबौ करेजवा गाने को भोजपुरी के गायक रोशन रोही और खुशी कक्कड़ ने गाया हुआ है। इस वीडियो में आप प्रेमिका के रोल में किरन सिंह को देख सकते हैं। गोरे लाल यादव इस गाने के बोल को लिखा हुआ है वही इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर पप्पू भाई हैं।
Bhojpuri Love Song
दहेजवा में देई देबौ करेजवा गाने को 21 सितंबर 2023 के दिन वेव म्यूजिक के चैनल पर रिलीज किया गया है। दो दिनों में इस गाने को लगभग 62 हजार लोगों ने देखा। इस गाने पर अभी तक दो हजार लाइक आए हैं और लगभग सौ लोगो के इसपर कमेंट किया हुआ है।