जब से सावन का महीना खत्म हुआ है तब से पवन सिंह के दो गाने बहुत ही तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। इस बार का सावन दो महीने का था और पूरे सावन भर पवन सिंह के केवल बोल बम का नहीं रिलीज हुए थे। लेकिन दुख की बात यह थी कि पवन सिंह के केवल शुरुआती गाने ही ज्यादा चले उसके बाद पवन सिंह के बोल बम गाना को कम व्यू मिले।
लेकिन सावन महीना शुरू होने के कुछ समय पहले पवन सिंह का दो गाना बहुत ही तेजी के साथ वायरल हुआ था। यह गाने का नाम पीयर फराक वाली और दूसरे गाने का नाम राजा जी के दिलवा है। यह दोनों ही गाने उसे समय में इतना ज्यादा चल गए थे कि हर जगह पर डीजे पर यही दोनों गाने दिखाई देते थे।
जब से 2023 का सावन शुरू हुआ उसके बाद से यह गाने थोड़ा सा डाउन हो गए। जितने दिन सावन चला था इतने दिन यह लग रहा था कि पवन सिंह के यह दोनों गाने अब नहीं चलेंगे। लेकिन जैसे ही सावन खत्म हुआ पवन सिंह के इन दोनों गानों में बहुत ही तेजी के साथ उछाल आ गया।
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं यूट्यूब की तरफ से हर हफ्ते टॉप कलाकारों और गानों की सूची को जारी किया जाता है। इस बार की लिस्ट में इंडिया के टॉप कलाकारों में पवन सिंह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ ही पवन सिंह का गाना राजा जी के दिलवा चौथे स्थान पर है और पियर फराक वाली काफी तेजी के साथ टॉप टेन में जगह बनाने वाला है।