भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आजकल अपनी फिल्मों और गानों में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा जो कि एक समय भोजपुरी की बहुत सारी फिल्में करती थी आजकल फिल्मों से दूर हैं। पवन सिंह और मोनालिसा एक दूसरे के साथ लगभग 25 फिल्मों के आसपास कर चुके हैं। लेकिन इधर काफी दिनों से पवन सिंह और मोनालिसा को साथ में नहीं देखा जा रहा था।
काफी दिनो बाद साथ दिखे पवन सिंह और मोनालिसा
हाल ही में काफी दिनों के बाद इन दोनों को फिर से साथ में देखा गया है। मोनालिसा और पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो कोई नॉर्मल वीडियो नहीं था। बल्कि यह वीडियो एक ऐड था। पवन सिंह और मोनालिसा ने एक ठंडे तेल का ऐड किया जिसमें वह दोनों एक साथ थे। काफी लंबे अंतराल के बाद पवन सिंह और मोनालिसा को एक साथ देखने का मौका मिला।
अपनी अपनी जिंदगी में मस्त हैं दोनो
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आजकल एक के बाद एक गाने लाते जा रहे हैं । आजकल पवन सिंह अपनी लाइफ में मस्त हैं । वही दूसरी तरफ मोनालिसा भी हिंदी टीवी सीरियल में व्यस्त हैं । आजकल मोनालिसा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वे इंस्टाग्राम पर नए-नए रील डालती रहती हैं।
क्या है वो एड
जिस वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा को एक साथ देखा जा रहा है वह एक गर्मी वाले तेल का ऐड है। ऐड में दिखाया गया है कि पवन सिंह गर्मी से परेशान हैं और मोनालिसा उनके लिए ठंडा तेल लेकर आई है। उस एडवरटाइजमेंट वीडियो में बैकग्राउंड में एक गाना बस्ता रहता है लेकिन वह गाना पवन सिंह की आवाज में नहीं है। कृपया ध्यान दें हम वीडियो में दिखाए गए प्रोडक्ट का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं।