Bhojpuri Cinema: आखिर क्यों पवन सिंह की हर हर गंगे रह गई खेसारी लाल की संघर्ष 2 से पीछे

Sameer SR
3 Min Read

अभी कुछ ही हफ्तों पहले खेसारी लाल यादव की संघर्ष दो और पवन सिंह की हर हर गंगे फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया गया। दोनों की फिल्मों से भोजपुरी की जनता को काफी सारी अपेक्षाएं थीं। कमाल की बात यह हुई कि दोनों ही कलाकारों की फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हुई।

हर हर गंगे रह गई पीछे

वैसे तो भोजपुरी की यह दोनों फिल्में बहुत ही शानदार तरीके से बनाई गई थी और दोनों की कहानी भी बिल्कुल ही अलग थी। आज के समय में जब भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के कंटेंट के टकराने की बात होती है तो पवन सिंह ही आगे निकलते हैं।

परंतु इस बार खेसारी लाल यादव पवन सिंह के मुकाबले बाजी मार ले गए। खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष 2 कमाई के मामले में और दर्शकों के मामले में हर-हर गंगे फिल्म से काफी आगे निकल गई है। वैसे दोनों फिल्में अभी भी सिनेमा घरों में लगी हुई है लेकिन अब हर हर गंगे के आगे निकलने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है।

अब आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि आखिर क्यों पवन सिंह की हर हर गंगे फिल्म खेसारी लाल की संघर्ष 2 के पीछे रह गई। दरअसल इसका मुख्य कारण यह था कि खेसारी लाल यादव की संघर्ष 2 का ट्रेलर काफी समय पहले ही यूट्यूब पर जनता के सामने रिलीज कर दिया गया था।

इसका असर यह हुआ कि समय के साथ जनता को इस फिल्म का इंतजार बढ़ने लगा। और इसी के साथ काफी सारे सिनेमा घर पहले से ही संघर्ष 2 के लिए बुक कर दिए गए। इसी कारण संघर्ष 2 को काफी ज्यादा सिनेमाघर मिले और यह अच्छी कमाई कर पाई।

वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे के साथ एक बड़ी गलती कर दी गई। इस फिल्म के रिलीज के मात्र कुछ ही अब तो पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। जब तक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तब तक खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष 2 को काफी सारे सिनेमा घर मिल चुके थे। इसी कारण जो बचे हुए सिनेमा करते हैं केवल उनमें ही पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे को लगाया गया। इसी कारण पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे कमाई के मामले में संघर्ष 2 से पीछे रह गई।