भोजपुरी के बहुत ही मशहूर यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का आज एक नवरात्रि गाना( Navratri Song ) रिलीज किया गया है। पवन सिंह जब भी भक्ति गाने के एल्बम बनाते हैं तो उसे एल्बम में ज्यादातर गाने ऐसे बनाते हैं जो पूरी तरह से भक्ति रहते हैं। पूरी तरह से भक्ति गाना गाने का मतलब पवन सिंह एक ही जगह पर हारमोनियम लेकर बैठे रहते हैं और गाना गाते रहते हैं।
Pawan Singh Dulari Mayariya
पवन सिंह के इसने नवरात्रि गाने का टाइटल दुलरी मयरिया है। यह गाना जैसे ही यूट्यूब पर आया इसे बहुत सारे व्यू आने लगे। 3 घंटे की डाटा के बात करें तो इतने समय में पवन सिंह के इस गाने को 3 लाख व्यू मिल चुके हैं। वैसे भी पवन सिंह का यह गाना पूरी तरह से भक्ति गाना है तो आने वाले समय में इसे ग्राउंड लेवल पर भी बजाया जाएगा।
इससे पहले भी पवन सिंह का एक और गाना रिलीज किया गया था। हालांकि उनका वह गाना मां अम्मा भक्ति फिल्म चैनल से आया था। यह गाना इसलिए भी चर्चा में था क्योंकि गाना रिलीज होते ही कुछ समय बाद है यूट्यूब से हट गया था। लेकिन कुछ समय बाद यह गाना फिर से आ गया।
पवन सिंह के इस नए गाने की बात करें तो इसमें पवन सिंह की मधुर आवाज है। पवन सिंह भक्ति गाने पूरे मन से गाते हैं इसलिए उनके गाने भी सुनने में बहुत अच्छे लगते हैं। इस गाने के लिरिक्स को रोशन सिंह विश्वास ने लिखा है। दुलरी मयरिया गाने के म्यूजिक को प्रियांशु सिंह के द्वारा दिया गया है। यह नवरात्रि गाना जनता को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। अभी तक इस गाने को चौंसठ हजार लोगों के द्वारा लाइक किया गया है। पवन सिंह कैसे नवरात्रि गाने को आप यूट्यूब पर वेव म्यूजिक के चैनल पर पा सकते हैं।