Animal Movie: एनिमल मूवी का ‘हुआ मैं’ गाना आपकी निंद उड़ा देगा, रोमांस से भरपूर

Mahir SR
3 Min Read

बॉलीवुड की किसी मूवी का जब भी गाना रिलीज होता है वह पूरे सोशल मीडिया पर छा जाता है। बॉलीवुड मूवीस के गाने दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। बॉलीवुड मूवी का जब भी कोई गाना रिलीज होता है उसे पर चंद घंटे में मिलियन में व्यू आ जाते। ऐसे में रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी एनिमल मूवी का पहला गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस गाने ने पुरे सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

‘हुआ मैं’ गाने के बारे में

एनिमल मूवी का हुआ में गाना 11 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है। यह गाना टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। हुआ मैं गाना 2 मिनट 46 सेकंड का है। इस गाने की शुरुआत में हमें दिखाया जाता है कि घर में रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना बैठे होते हैं। और घर के सदस्य इन दोनों को बातें सुन रहे होते हैं तभी यह दोनों घर वालों के आपस में किस कर लेते हैं। और इस गाने की शुरुआत हो जाती है। गाने में आगे हमको दिखाया जाता है रणबीर कपूर रश्मिका मंधना को एयरप्लेन चलना सीखते हैं और यह दोनों आपस में बहुत रोमांस भी करते है।

Animal मूवी के बारे में

रणबीर कपूर और रश्मिका मंधना की अपकमिंग फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म में हमको रणबीर कपूर जैसे बड़े कलाकार के साथ-साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे कलाकार भी देखने को मिलने वाले है। लोगों को एनिमल मूवी का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस मूवी की अनाउंसमेंट लगभग 2 साल पहले ही कर दी गई थी। और तब से लेकर लोग अब तक इस मूवी का इंतजार कर रहे है।

गाने पर फैंस की प्रतिक्रिया

एनिमल मूवी का हुआ मैं गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग करने लगा। लोगों ने भी इस गाने के प्रति पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने इस गाने के नीचे कमेंट किया यह गाना एक जादू की तरह है। वही एक यूजर ने इस गाने के नीचे कमेंट किया कि उसने बहुत दिनों बाद इतना अच्छा गाना सुना है।