20 अक्टूबर के दिन भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बैक टू बैक दो गाने रिलीज कर दिए। आज के दिन सुबह ही पवन सिंह का दो नवरात्रि गाना इंटरनेट पर आ गया है। एक गाना एंगल म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया और दूसरा गाना डीआरजे रिकॉर्ड्स चैनल पर।
Nimiya Ke Chhaiya
उनका एक गाना लॉन्च किया गया जिसका नाम निमिया के छइया है। इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह ने अपना जलवा दिखाया। किस गाने में पवन सिंह के साथ दूसरे कलाकारों को भी वीडियो में जगह दी गई है। गाना आपको डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर सुनने को मिल जाएगा।
अगर आप भी पवन सिंह के इस गाने को सुनना चाहते हैं तो यूट्यूब पर आप इस गाने को पा सकते हैं। गाने को रिलीज हुए दो घंटे हो गए हैं और 2 घंटे में पवन सिंह के इस गाने को चालीस हजार लोगों में देखा। वहीं 14000 लोगों के द्वारा इस गाने को लाइक भी किया गया है।
निमिया के छइया गाने को पवन सिंह ने और सोना सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल को रजनीश चौबे के द्वारा लिखा गया है। छोटू रावत ने इस गाने के म्यूजिक को दिया है। आपको यूट्यूब पर डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर देखने को मिल जाएगा।
आज के दिन पवन सिंह का एक के बाद एक धमाका होता जा रहा है। एक तरफ उनकी फिल्म हर हर गंगे को सिनेमाघर में रिलीज किया वहीं आज के दिन ही उनके एक के बाद एक दो गानों को भी रिलीज कर दिया गया है। इस समय पवन सिंह कुछ ज्यादा ही एक्टिव है और इसी कारण उनके फैंस की संख्या भी बढ़ती जा रही है।