भोजपुरी के दर्शकों और खासकर खेसारी लाल के फैंस आजकल इसी सोच में है कि खेसारी लाल यादव मार्केट से कहां गायब है। वैसे तो खेसारी लाल यादव की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म संघर्ष दो ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा कमाल कर डाला। लेकिन लोगों को अब उनके एल्बम गानों का इंतजार हो रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस बार नवरात्रि में कुछ गाने रिलीज किए गए थे। लेकिन नवरात्रि समाप्त हुए काफी समय हो चुके हैं लेकिन अभी तक खेसारी लाल यादव का एक भी गाना नहीं आया है। हर बार ऐसा नहीं होता था। इससे पहले खेसारी लाल यादव नवरात्रि खत्म होते ही अपने कुछ एल्बम गाने रिलीज कर दिया करते थे। लेकिन इस बार का मामला कुछ अलग है।
वैसे तो अब तक आप यह बात जान ही गए होंगे कि खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के बीच एक केस चल रहा था और उसे कैसे को खेसारी लाल यादव हार चुके हैं। इसका नतीजा यह निकला कि अब सितंबर 2025 तक खेसारी लाल यादव केवल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाने बना सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि आज के समय में खेसारी लाल यादव के पास 20 से 25 गाने बंद कर तैयार हैं। लेकिन अब हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार खेसारी लाल यादव के वे गाने रिलीज नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि सारे गाने अलग कंपनी के साथ बनाए गए हैं।
अब खेसारी लाल यादव सुप्रीम कोर्ट की तरफ पहुंच गए हैं। अगर खेसारी लाल यादव के लिए यह फैसला उनकी तरफ आता है तो यह गाने एक के बाद एक रिलीज कर दिए जाएंगे। लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट में भी खेसारी लाल के साथ जाते हैं तो उन्हें 2025 सितंबर तक एक ही कंपनी के साथ बंद कर काम करना पड़ेगा।