आज होगा भोजपुरी का तगड़ा धमाका एक साथ रिलीज हुई हर हर गंगे और संघर्ष 2

Sameer SR
2 Min Read

भोजपुरी के बहुत सारे दर्शकों का इंतजार आज खत्म हो गया है। क्योंकि आज के दिन दो सबसे फेमस कलाकारों की फिल्मों को रिलीज कर दिया गया। पवन सिंह के फैन हो या खेसारी लाल यादव के दोनों तरफ खुशी का माहौल है।

Har Har Gange Sangharsh 2 Release

दरअसल आज के दिन खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष 2 को रिलीज किया गया वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे भी सिनेमाघर में आ गई। दोनो ही फिल्मों का जनता को काफी बेसब्री से इंतजार था। और आज आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो चुका है।

वैसे तो आज के समय में भोजपुरी के सिनेमाघर काफी हद तक काम हो चुके हैं। धीरे धीरे भोजपुरी के सिनेमाघर की संख्या कम होती जा रही है। समय में दोनों ही कलाकार के फैंस बराबर संख्या में हैं तो इसलिए सिनेमाघर में इस बात की कन्फ्यूजन थी कि कहां पर किस फिल्म को लगाया जाए।

लेकिन सिनेमाघर की मारामारी में खेसारी लाल यादव की फिल्म ने एक बहुत ही बड़ा हाथ मारा। भोजपुरी फिल्मों के लिए बहुत ही मशहूर सिनेमा घर जो कि बनारस में मौजूद है खेसारी लाल यादव को मिल चुका है। इस सिनेमाघर का नाम आनंद मंदिर है। आनंद मंदिर सिनेमा घर में खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष दो को चलाया जाएगा।

इस फिल्म को बनाने के बाद फिल्म के कलाकारों ने एक गलती कर दी। इस तरह से फिल्मों का प्रमोशन होना चाहिए था उसे तरह से ना तो पवन सिंह ने प्रमोशन किया और ना ही खेसारी लाल यादव ने। अभी भोजपुरी के कलाकारों की ज्यादातर कमाई गानों से होती है इसलिए वह फिल्मों के प्रमोशन पर इतना जोर नहीं दे रहे हैं।