16 अक्टूबर को रिलीज होगा Tiger 3 का ट्रेलर

Aman SR
2 Min Read

सलमान खान की आगामी मूवी टाइगर 3 उनके फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की टाइगर सीरीज मूवी ने अच्छी सफलता की प्राप्ति की है। लोगों को टाइगर सीरीज की मूवी बहुत ही पसंद आई थी। इसीलिए टाइगर 3 भी बहुत ही जल्दी रिलीज की जाएगी। सलमान खान के फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। उनकी मूवी बहुत दिनों से सिनेमा हॉल में अभी नहीं आई है। सलमान खान आखरी बार सिनेमा हॉल में पठान मूवी में दिखाई दिए थे। जिसको दर्शकों ने बहुत ही सराहा था।

Tiger 3 का ट्रेलर

टाइगर 3 के ट्रेलर की बात की जाए तो सलमान खान ने आज एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि टाइगर 3 मूवी का ट्रेलर 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में कैटरीना कैफ को दर्शाया गया है। जिसमें वह एक्शन करते हुए नजर आ रही है। टाइगर 3 मूवी को सिनेमा हॉल में तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सलमान खान की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है। इसलिए यशराज प्रोडक्शन ने यह फैसला किया होगा कि उनकी मूवी को पूरे भारत में एक साथ रिलीज किया जाए।

Tiger 3 की रिलीज तारीख

ट्रेलर तो 16 अक्टूबर को लांच किया जाएगा लेकिन मूवी रिलीज की बात की जाए तो टाइगर 3 मूवी दीपावली के अवसर पर रिलीज की जाएगी। दीपावली के अवसर पर लोगों की छुट्टी रहती है। जिससे लोग अवकाश पर रहेंगे और मूवी का आनंद आसानी से उठा पाएंगे। अंदाज़ यह लगाया जा रहा है कि सलमान खान की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बढ़िया कलेक्शन करने वाली है और बहुत सारे रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।