15 October से शुरू होगा Bigg Boss 17, लॉन्च हुआ टीजर

Aman SR
2 Min Read

Bigg Boss OTT की अपार सफलता के बाद अब टेलीविजन पर बिग बॉस 17 लौट रहा है। Bigg Boss OTT 2 को बहुत ही अच्छी व्यूअरशिप मिली थी। यह एक हिट सीजन था। जिसमें मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव विजेता हुए थे। बिग बॉस फिर से एक बार टीवी पर लौट रहा है। बिग बॉस एक ऐसा टेलीविजन प्रोग्राम है जो दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।

Bigg Boss के फेमस होने का कारण?

बिग बॉस एक के प्रसिद्ध है टीवी प्रोग्राम है। जिसको सलमान खान होस्ट करते हैं। सलमान खान की वजह से लोग इस प्रोग्राम को देखना पसंद करते हैं। क्योंकि सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही अच्छी है। इसलिए दर्शक बिग बॉस से जुड़ते हैं। बिग बॉस का नया सीजन Bigg Boss 17, अक्टूबर की 15 तारीख से शुरू हो जाएगा।

Bigg Boss 17 के Contestant

bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट की बात की जाए तो इस बार बिग बॉस में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी हिस्सा लेने वाले हैं। साथ ही साथ पवित्र रिश्ता सीरियल से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी बिग बॉस 17 का हिस्सा होंगी। टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा भी इसका हिस्सा होने वाली और यूट्यूबर कृतिका मेहरा भी बिग बॉस 17 का हिस्सा हो सकती हैं।

Bigg Boss 17 का टीजर

कलर्स चैनल की तरफ से बिग बॉस 17 का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को फीचर किया गया है। टीजर में सलमान खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 17 का प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा और इसका डिजिटल प्रसारण जिओ सिनेमा पर किया जाएगा।